Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस टीम पर हमले में सिपाही सौरभ शहीद, कादिर समेत कई पुलिस टीम पर हमले में सिपाही सौरभ शहीद, कादिर समेत कई

पुलिस टीम पर हमले में सिपाही सौरभ शहीद, कादिर समेत कई बदमाश गिरफ्तार

ghaziabad news मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले में एक सिपाही की शहादत और कई बदमाशों की गिरफ्तारी ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया है। बीती रात नोएडा पुलिस की टीम वांछित अपराधी कादिर उर्फ मंटर की गिरफ्तारी के लिए नाहल गांव पहुंची थी। गांव में पुलिस टीम के पहुंचते ही कादिर और उसके भाई ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस पर पत्थरबाजी व फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में सिपाही सौरभ देशवाल को सिर में गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।डीसीपी रूरल   सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने कादिर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अन्य अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।सौरभ देशवाल (32) वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और जनपद शामली के निवासी थे। वह एक मृदभाषी और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे। उनकी शहादत पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सौरभ की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम किया जाता है। उन्होंने घोषणा की कि सौरभ के परिवार को सहायता राशि के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के सभी पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन उनके परिजनों को देंगे। यह घटना पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है और यह दशार्ती है कि पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर समाज की सुरक्षा में लगे रहते हैं। सौरभ की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

यहां से शेयर करें