Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आम आदमी पार्टी ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य केंद्र को किया साफ – जय हिन्द जनाब आम आदमी पार्टी ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य केंद्र को किया साफ – जय हिन्द जनाब

आम आदमी पार्टी ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य केंद्र को किया साफ

नोएडा । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आहवान चलाए जा रहे मासिक रचनात्मक अभियानों की श्रृंखला में इस माह का सेवा कार्यक्रम रविवार को स्वास्थ्य केंद्र, बरौला सेक्टर-49, नोएडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई की और क्षेत्रवासियों को स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया।

जिलाध्यक्ष राकेश अवाना बोले
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए काम करना है। सेवा, स्वच्छता और संगठन हमारी पहचान हैं। यह रचनात्मक अभियान केवल सफाई नहीं, बल्कि जनमानस को जोड़ने का प्रयास है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक कार्यकर्ता सिर्फ नारे नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने। उन्होंने आगे कि यह अभियान प्रदेश नेतृत्व की दूरर्दशिता का परिणाम है और गौतमबुद्धनगर संगठन इसे पूरी ऊर्जा से आगे बढ़ाएगा। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा देश का युवा अगर रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़े, तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। हमारे कार्यकर्ता सेवा के हर कार्य में सबसे आगे हैं। रविवार के अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायक रही।हम आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।
किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा किसान केवल खेत में ही नहीं, समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। हमारे प्रकोष्ठ ने इस अभियान में पूरी तत्परता से भाग लिया। स्वच्छता और सेवा हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं।
ये नेता रहे मौजूद
इस दौरान खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, जिला महासचिव कैलाश शर्मा, जयकिशन जयसवाल, विजय श्रीवास्तव, सतीश गौतम, तरुण चैहान, प्रवीण धीमान, गौरव गौतम, गजेन्दर सिंह, राहुल यादव, जतन भाटी, अफजल चैधरी, शोभित राघव, कृष्ण तंवर, राज चैधरी, संदीप भाटी, मोहित नंबरदार, राज कसाना, आकाश बेसौया, प्रदीप नागर, गुड्डू यादव,नवीन भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सऊदी अरब में अब छलकेंगे “जाम”, इन स्थानों पर मिलेंगी शराब

यहां से शेयर करें