Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: 50 हजार  का इनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ के हत्थे – जय हिन्द जनाब Noida News: 50 हजार  का इनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ के हत्थे – जय हिन्द जनाब

Noida News: 50 हजार  का इनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Noida News: । एसटीएफ नोएडा यूनिट की टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को  दबिश देकर कादंबरी मुंबई से गिरफ्तार किया है, और उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
एसटीएफ यूनिट नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ लखनऊ द्वारा वांछित एवं50हजार के इनामी बदमाश शब्बीर को मुंबई मैं होने की सूचना पर एसटीएफ नोएडा यूनिट के सीईओ नवेंदु कुमार और निरीक्षक सचिन कुमार की टीम ने मुंबई में उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शब्बीर जो की गाजियाबाद कोतवाली से 50 हजार  का इनामी है। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगी हुई है । एसटीएफ की टीम ने उससे पूछताछ के लिए तीन दिन रिमाड की मांग की जिसे मान लिया गया।

 

यह भी पढ़े : भीषण गर्मी से बचाने के लिए सीईओ ने उठाया ये कदम, जानिये कर्मचारियों की ड्यूटी का नया शेड्यूल

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शब्बीर से जब पूछता  की गई तो उसने बताया कि वह वर्ष 2002 में बिहार से दिल्ली आया था, और उसने दिल्ली में रहकर जरी बनाने का काम सीखा था। इस दौरान उसकी मुलाकात उमर पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी आरा रसिया पश्चिम ओला दिनाजपुर पश्चिम बंगाल एवं अफरोज आलम से हुई। उन्होंने उनके साथ वर्ष 2019-20 में जनपद गाजियाबाद के कई घरों में नकाबजनी की।उसी दौरान वर्ष 2020 में गाजियाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। लेकिन कोविड के चलते न्यायालय ने उसे मार्च 2020 में दो माह के पैरोल पर छोड़ा। इसके बाद वह पैरोल खत्म होने के बाद भी हाजिर नहीं हुआ, और अब तक फरार चल रहा था । उस पर सात मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ की टीम अब उससे पूछताछ कर रही है।

यहां से शेयर करें