Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भीषण गर्मी से बचाने के लिए सीईओ ने उठाया ये कदम, जानिये कर्मचारियों की ड्यूटी का नया शेड्यूल – भीषण गर्मी से बचाने के लिए सीईओ ने उठाया ये कदम, जानिये कर्मचारियों की ड्यूटी का नया शेड्यूल –

भीषण गर्मी से बचाने के लिए सीईओ ने उठाया ये कदम, जानिये कर्मचारियों की ड्यूटी का नया शेड्यूल

नोएडा। पिछले 10 दिनों से लगातार गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। नौतपा फिलहाल जारी है। इसके बीच प्राधिकरण के सीईओं लोकेश एम ने अहम कदम उठाया है। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किए, जाने के चलते अब नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने सिविल ,जल ,उद्यान एवं विद्युत विभाग एवं अनुरक्षण कार्यों पर कार्यरत फील्ड कर्मचारियों के लिए ड्यूटी समय में परिवर्तन किया है। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी लोकेश एम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी विभागों के कर्मचारी सुबह 6 से 10 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 8 के मध्य ड्यूटी का समय निर्धारित किया गया है। उधर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए भी ड्यूटी समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 तक निर्धारित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : Noida Police: ठगी कराने वाला ये ऐसा गिरोह जो रेंट पर लेता था बैंक अकाउट, जानिए पुलिस ने कैसे किया खुलासा

सीईओ के मुताबिक कि उक्त करवाई प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत बिल्डर परियोजना एवं अन्य निजी निर्माण कार्यों पर कार्यरत कर्मियों एवं श्रमिकों पर भी लागू होगी। साथ ही सीईओ लोकेश एम ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सेक्टर 21ए नोएडा स्टेडियम में 50 से 60 व्यक्तियों की क्षमता वाला रेन बसेरा 30 मई से शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसमें कूलर ,पंखे के अलावा पीने का पानी आदि व्यवस्था की जाएगी ।
इसके अलावा प्राधिकरण के शहर के मुख्य चैराहे पर दो पहिया वाहन चालकों को चैराहों पर लाल बत्ती के समय रुकने के दौरान कड़ी धूप से बचाव हेतु हरे रंग के नेट लगवाए जाएंगे। इससे पहले नोएडा यातायात पुलिस ने इसे प्रयोग के रूप में शुरू किया था।

यहां से शेयर करें