Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सऊदी अरब में अब छलकेंगे "जाम", इन स्थानों पर मिलेंगी शराब – जय हिन्द जनाब सऊदी अरब में अब छलकेंगे "जाम", इन स्थानों पर मिलेंगी शराब – जय हिन्द जनाब

सऊदी अरब में अब छलकेंगे “जाम”, इन स्थानों पर मिलेंगी शराब

Alcohol in Saudi Arabia: सऊदी अरब में शराब का नाम लेना भी गुनाह होता था लेकिन अब कुछ स्थानों पर जाम छलकतें देखे जा सकेंगे। क्या नियम होगा फिलहाल तय नही है। लेकिन 73 वर्षों से यहां शराब पर पाबंदी थी। दरअसल, सऊदी अरब एक ऐसा देश जो इस्लामिक रीति-रिवाजों और सख्त शरीयत कानूनों के पालन के लिए हमेशा से जाना जाता है। सऊदी के कानून इतने सख्त हैं कि वहां कोई कानून तोड़ने से पहले 100 बार सोचता है, लेकिन अब वही सऊदी एक ऐतिहासिक फैसले की ओर बढ़ रहा है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 तक सऊदी के 600 टूरिस्ट स्थानों पर शराब की बिक्री शुरू करने का प्लान है। सवाल ये है कि इस्लाम में हराम मानी जाने वाली चीज, अब सऊदी की मॉडर्न छवि का हिस्सा कैसे बनने जा रही है? हालांकि सवाल ये है कि क्या सऊदी अरब में मुसलमानों को शराब मिलेगी?
सऊदी ‘विजन 2030‘ योजना
बता दें कि ये फैसला सऊदी की ‘विजन 2030‘ योजना के तहत लिया गया है। इसका मकसद है, देश को तेल की निर्भरता से निकालकर टूरिज्म और वैश्विक निवेश का हब बनाना।
शराब सिर्फ इन स्थानों पर मिलेगी
फाइव-स्टार होटल्सहाई-एंड रिसॉर्ट्स डिप्लोमैटिक जोन बड़े टूरिज्म प्रोजेक्ट्स में ही बेची जाएगी। वो भी सिर्फ इंटरनेशनल टूरिस्ट्स और प्रवासियों के लिए। सऊदी नागरिकों और आम जगहों पर ये अब भी पूरी तरह बैन रहेगी। मगर ध्यान रहे, सिर्फ हल्के अल्कोहल वाले ड्रिंक्स जैसे बीयर, वाइन और साइडर ही परोसे जाएंगे। व्हिस्की, रम और वोदका जैसी स्ट्रॉन्ग ड्रिंक्स अभी भी बैन रहेंगी।
ऐसी शराब न घरों में मिलेगी, न बाजारों में, और न ही किसी पब्लिक स्पेस में। सिर्फ लाइसेंस प्राप्त जगहों पर, प्रशिक्षित स्टाफ ही इसे परोसेगा। अगर किसी ने नियम तोड़ा, तो सऊदी की सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
क्यो हो रहे बदलाव
मालूम हो कि ये सब बदलाव इसलिए हो रहे हैं ताकि सऊदी 2030 एक्सपो और 2034 फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी बेहतर ढंग से कर सके।

 

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में नोएडा पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या, दबिश देने गई थी पुलिस की टीम

यहां से शेयर करें