Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे को गोली लगी, ऐसे किया पीछा और घेराबंदी – जय हिन्द जनाब पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे को गोली लगी, ऐसे किया पीछा और घेराबंदी – जय हिन्द जनाब

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे को गोली लगी, ऐसे किया पीछा और घेराबंदी

नोएडा। सेक्टर-50 में शनिवार रात सेक्टर-49 थाने की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बाइक सवार लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से बाइक, लूट का मोबाइल, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया।
एडीसीपी बोलें
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि बीते दिनों सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना सामने आई थी। इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई। पुलिस की टीम शनिवार रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी, तभी उधर से एक बाइक पर सवार दो युवक गुजरे। संदिग्ध लगने पर टीम ने दोनों को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही युवकों ने बाइक मोड़ी और सेक्टर-50 के सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से मोरना निवासी नौशाद उर्फ टोला घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर 22 वर्षीय नौशाद का साथी तरुण सिंह फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने महज दस मिनट में उसे भी घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल बदमाश के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थानों में छह केस दर्ज हैं। बदमाशों के पास से हाल के दिनों में लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। तरुण का भी आपराधिक इतिहास पुलिस पता कर रही है। लूट के मोबाइल को बदमाश राहगीरों को बेहद कम दाम में मजबूरी बताकर बेच देते थे।

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य केंद्र को किया साफ

यहां से शेयर करें