Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
फ्लैट खाली कराने के लिए पति पत्नी ने अपनाया ये तरीका, जानिए जब कोई प्रॉपर्टी पर कब्जा करे तो पुलिस भूमिका – जय हिन्द जनाब फ्लैट खाली कराने के लिए पति पत्नी ने अपनाया ये तरीका, जानिए जब कोई प्रॉपर्टी पर कब्जा करे तो पुलिस भूमिका – जय हिन्द जनाब

फ्लैट खाली कराने के लिए पति पत्नी ने अपनाया ये तरीका, जानिए जब कोई प्रॉपर्टी पर कब्जा करे तो पुलिस भूमिका

Nirala Estate Society, Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में किरायेदार से फ्लैट खाली करने के लिए पति पत्नी ने अनोखा तरीका अपनाया। हालांकि इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा में प्रोपर्टी खाली करने को दो लोगों ने ऐसा ही तरीका अपनाया था। इस फ्लैट में महिला रहती है। जिससे कई बार पति पत्नी ने खाली करने को कहा, लेकिन उसने उनकी बात नही मानी। इस सब से तंग आकर दंपती अपने ही फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर धरना देना शुरू कर दिया। करीब 12 घंटे सीढ़ियों पर धरना देकर बैठे रहे। पुलिस के आश्वासन के बाद दंपती ने धरना समाप्त किया।
एग्रीमेंट की तारिख निकली, अब
बता दें कि दिल्ली के रोहणी निवासी राजेश रस्तोगी (56) निराला एस्टेट सोसाइटी के टावर संख्या 26 में फ्लैट संख्या 2103 के मालिक हैं। एक अप्रैल 2024 को उन्होंने प्रीति गुप्ता नाम को 11 महीने के एग्रीमेंट पर फ्लैट किराये पर दिया था। आरोप है कि अनुबंध समाप्त होने के बाद भी महिला फ्लैट खाली नहीं कर रही है। फ्लैट खाली कराने को लेकर उन्होंने पूर्व में पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन इसके बाद भी फ्लैट खाली नहीं हो पाया है। उनका आरोप है जब शिकायत किए जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला तो अपने ही घर के दरवाजे पर पत्नी ओनिका के साथ धरना पर बैठना पड़ा।

 

राठौर समाज के सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधे सात जोड़े

यहां से शेयर करें