Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को पूरा करने की बढ़ सकती है डेडलाइन, काम करने के लिए नहीं मिल पा रहे मजदूर – जय हिन्द जनाब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को पूरा करने की बढ़ सकती है डेडलाइन, काम करने के लिए नहीं मिल पा रहे मजदूर – जय हिन्द जनाब

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को पूरा करने की बढ़ सकती है डेडलाइन, काम करने के लिए नहीं मिल पा रहे मजदूर

Noida International Airport: जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चालू करने पर फिलहाल 10 मई को निर्णय लिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम करने के लिए मजदूर नही मिल पा रहे है। वैमानिकी सूचना प्रकाशन (एआईपी) प्रक्रिया पूरी होने से (15 मई) से पांच दिन पहले एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया (एएआई), नागर उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) और नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) की संयुक्त टीम एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगी। रिपोर्ट के आधार पर ही एयरोड्रम लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को फाइनल टच दिया जाएगा।
तीसरी बार होगा डेडलाइन में संशोधन
बता दें कि एयरपोर्ट के अधूरे कार्यों को पूरा करने की डेडलाइन में तीसरी बार बदलाव किया गया है। अब सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 30 जून की तारीख तय की गई है। हालांकि देशभर में जारी गेहूं कटाई की वजह से दो हजार से ज्यादा कुशल और अकुशल श्रमिक एयरपोर्ट साइट से चले गए हैं। फिलहाल साइट पर
करीब 6000 श्रमिक काम कर रहे हैं। श्रमिकों की अचानक हुई कमी से नई समयसीमा में काम पूरा कराने की भी चुनौती बढ़ गई है। उधर, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का अधूरा काम भी चिंता की वजह बना हुआ है।

नोएडा एयरपोर्ट की उड़ान पर 10 मई को होगा फैर

क्या कहते है नायल सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह
इस बाबत नायल एवं यमुना प्रधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि एएआई, बकास और डीजीसीए की संयुक्त टीम 10 मई को एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगी। एयरपोर्ट के लिए जरूरी मानक पूरा होने के बाद ही एयरोड्रम लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होगी।

 

यह भी पढ़ें: फ्लैट खाली कराने के लिए पति पत्नी ने अपनाया ये तरीका, जानिए जब कोई प्रॉपर्टी पर कब्जा करे तो पुलिस भूमिका

यहां से शेयर करें