Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राठौर समाज के सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधे सात जोड़े राठौर समाज के सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधे सात जोड़े

राठौर समाज के सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधे सात जोड़े

firozabad news  जिला राठौर महासभा ने अक्षय तृतीया पर बुधवार को नगर के प्रमुख रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय तैली महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामक राठौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में समाज के सात जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई।
जिला राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज के निर्धन वर्ग के परिवार भी खुशी खुशी धूमधाम से अपने बच्चों के विवाह संपन्न कर सकेंगे। सामूहिक विवाह में सभी जोड़ों को घरेलू उपयोग के लिए वर्तन, कपड़े, आभूषण के साथ घर गृहस्थी का सारा सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गय।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महापौर कामिनी राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी रामसिंह राठौर, करन राठौर, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र राठौर, पूर्व चेयरमैन कुरावली अभिलाख सिंह राठौर, चंद्रप्रकाश राठौर, रामप्रकाश राठौर दिल्ली, मंजूश्री राठौर आगरा, प्रदेश अध्यक्ष यूटा राजेंद्र राठौर, शासकीय अधिवक्ता नरेन्द्र राठौर, भूपेंद्र राठौर, पार्षद रेखा देवी राठौर, उषा देवी राठौर, सुनील राठौर, सभासद विजय बहादुर राठौर, विष्णु राठौर, कोषाध्यक्ष रंजीत राठौर, संतोष राठौर, अजय राठौर, शिवा राठौर, विश्राम सिंह राठौर मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें