Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नार्को कोर्डिनेशन जिला स्तरीय समिति की बैठक, आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती युवाओं को नशे से बचाना: डीएम – जय हिन्द जनाब नार्को कोर्डिनेशन जिला स्तरीय समिति की बैठक, आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती युवाओं को नशे से बचाना: डीएम – जय हिन्द जनाब

नार्को कोर्डिनेशन जिला स्तरीय समिति की बैठक, आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती युवाओं को नशे से बचाना: डीएम

Narco Coordination District Level Committee Noida । जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक शिल्प हाट सेक्टर 33ए नोएडा के सभागार में संपन्न हुई।  जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज के समय में सबसे बडी चुनौती युवाओं को नशे से बचाना है, इसके लिए जनपद में नशा मुक्ति अभियान संचालित करते हुये युवाओं को जागरूक किया जाये।
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के श्रोतों पर रोक लगाने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालयों, अन्य शिक्षण संस्थाओं, आरडब्ल्यूए सोसाइटी, स्वंयसेवी संस्थाओं का अधिक से अधिक सहयोग लेते हुये व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये। इसके साथ ही साथ जनपद में नशीले पदार्थों के श्रोतों पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए वृहद स्तर पर अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।     उन्होंने कहा कि जनपद के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों से शपथ पत्र ले कि उनका कैंपस पूरी तरह नशा मुक्त है और शपथ पत्र देने वाले स्कूल व कॉलेजों को सम्मानित भी किया जाए। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ डा. श्वेता खुराना, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें