Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: ठगों ने युवक से ये कहकर 1 करोड़ लिए, अब पुलिस की एंट्री – जय हिन्द जनाब Noida News: ठगों ने युवक से ये कहकर 1 करोड़ लिए, अब पुलिस की एंट्री – जय हिन्द जनाब

Noida News: ठगों ने युवक से ये कहकर 1 करोड़ लिए, अब पुलिस की एंट्री

Noida News। ठगी के नए नए तरीके अपनाकर लोगों के खाते खाली किये जा रहे है। अब सेक्टर-36 स्थित साइबर थाने को शिकायत मिली है कि एक युवक से से 1 करोड़ ठगे गए है। पीड़ित अनुपम अग्रवाल ने बताया कि वह सेक्टर-75 स्थित सोसायटी में रहते हैं। एक व्यक्ति ने उन्हें घर बैठे स्टाक मार्केट में निवेश कर कमाई का लालच देकर वाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा था।आरोपितों ने पीड़ित को कई कंपनियों में पैसा निवेश करने का लालच दिया। राजीव मित्तल नाम के व्यक्ति ने खुद को दक्षिण पूर्व एशिया के फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स का प्रमुख बताकर निवेश के जरिये कमाई का लालच दिया। इसके बाद आरोपितों ने कमाई का लालच देकर कई बार में 97 लाख 40 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए हैं।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली में आप में उबाल, जानें ईडी ने ऐसा क्यो किया

 

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अंजान व्यक्ति के कहने पर बहकावे में नहीं आए। बिना तहकीकात के कमाई के लालच में नहीं फंसे। अगर कोई कमाई के नाम पर निवेश के नाम पर कहता तो सतर्कता बरते।

यहां से शेयर करें