Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बाइक फिसलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, जानिए कितने केस दर्ज है इस पर – जय हिन्द जनाब बाइक फिसलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, जानिए कितने केस दर्ज है इस पर – जय हिन्द जनाब

बाइक फिसलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, जानिए कितने केस दर्ज है इस पर

Noida News: Police Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ देखने को आए दिन मिल रही है। इस बार नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मुठभेड़ की हैं, लेकिन बदमाश की बाइक फिसली और तभी मुठभेड़ हो गई। मंगलवार यानी आज थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर सेक्टर-42 के सामने कट पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनो व वांछित अपराधियो की संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। तभी सदरपुर चैकी के सामने सेक्टर 42 की तरफ एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। जो पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक को मोडकर बाई तरफ सेक्टर-42 के जंगल के रास्ते से बाइक को भागने लगा। तभी पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो कच्चा रास्ता होने के कारण बाइक फिसल गई। जिस पर संदिग्ध व्यक्ति पैदल ही पुलिस पार्टी पर फायर करता हुआ, जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर करने पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिससे पूछताछ मे उसने अपना नाम आमिर पुत्र शाहबुद्दीन निवासी गली नं0 32 खजूर कालोनी थाना सेक्टर-39 नोएडा उम्र करीब 26 वर्ष बताया।

 

चोरी व गैंगस्टर के 7 मुकदमें

इसकेे विरूद्ध पूर्व से थाना सेक्टर-39 नोएडा पर चोरी व गैंगस्टर के 07 मुकदमें पंजीकृत है। आरोपी द्वारा अपने साथी शौकत व मनोज के साथ मिलकर थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की कई घटनाओं का अजंाम दे चुका है। ये बात उसने पुलिस के सामने स्वीकार की है।
अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा 22,000 रूपये नगद विभिन्न घटनाओं से संबंधित, घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल बरामद हुई। अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़े : यमुना प्राधिकरण की आवासीय स्कीम में अप्लाई किया है तो आप ये जान लीजिए, देखें आप के फार्म में त्रुटि तो नही

यहां से शेयर करें