Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा के पास एक और सिटी बसाने को मिली योगी सरकार की मंजूरी, किसानों की आएंगी मौज – जय हिन्द जनाब नोएडा के पास एक और सिटी बसाने को मिली योगी सरकार की मंजूरी, किसानों की आएंगी मौज – जय हिन्द जनाब

नोएडा के पास एक और सिटी बसाने को मिली योगी सरकार की मंजूरी, किसानों की आएंगी मौज

New City Near By Noida: दिल्ली-एनसीआर लगतार भीड़ हो रही है। इसलिए नई सिटी बसाने पर ध्यान दिया जा रहा है। नोएडा के पास एक और सिटी बसाने की तैयारी चल रही है। अब तक की सबसे हाईटेक सिटी बतायी जा रही है। इसमें आम लोगों के लिए सस्ते घरों से लेकर लग्जरी घरों की कमी नही होगी। एयरपोर्ट और फिल्मसिटी के नजदीक होने के कारण इसके विकास की काफी संभावनाएं देखी जा रही है। ग्रेटर नोएडा फेज-2 प्रोजेक्ट के मास्टर प्लान को यूपी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण के लिए करीब 40 गांवों की जमीन का जल्द अधिग्रहण शुरू हो सकता है।

एफ-1 ट्रैक के पास बसाने की तैयारी
यमुना एक्सप्रेस के पास इस सिटी को बसाने की प्लानिंग की जा रही है। इसे एफ-1 ट्रैक के पास बसाया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी यह नजदीक होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर ने ग्रेटर नोएडा फेस-2 के मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। परीचैक से इस शहर के लिए सीधा कनेक्टिविटी होगी। यहां रेसिडेंसियल सेक्टर से लेकर कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए भी जगह होगी। इसे वर्ल्ड क्लास सिटी के तौर पर बनाने की तैयारी हो रही है।

किसानों की आएंगी मौज

बता दें कि इस सिटी के लिए 55 हजार 970 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ और धौलाना के 144 गांवों का अधिग्रहण किया जाएगा। इससे ना सिर्फ नोएडा ग्रेटर नोएडा के लोगों को फायदा होगा बल्कि बुलंदशहर के लोगों के लिए भी यह सुनहरा मौका होगा।

सिटी में सबसे ज्यादा हिस्सा उद्योगों को मिलेगा
इस सिटी का 17.40 फीसदी हिस्सा आवासीय होगा। यहां रेजिडेंशियल स्कीम के लिए काफी जगह पहले ही रिजर्व की गई है। वहीं 4.8 फीसदी हिस्सा कमर्शियल और शॉपिंग के लिए होगा। इसके अलावा 25.4 फीसदी हिस्सा औद्योगिक प्रोजेक्ट के लिए रखी गई है। वहीं 10.4 फीसदी जमीन स्कूल, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी के लिए रिजर्व रखी गई है। इस शहर में 13.2 फीसदी हिस्सा सड़क, मेट्रो और हाईस्पीड रेल यानी ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के लिए होगा। इस शहर में हरियाली का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कुल जमीन का 22.5 प्रतिशत एरिया ग्रीन बेल्ट के लिए रिजर्व रखा गया है।

यह भी पढ़े : बाइक फिसलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, जानिए कितने केस दर्ज है इस पर

 

यहां से शेयर करें