Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गोवर्धन पूजा करने अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट – जय हिन्द जनाब गोवर्धन पूजा करने अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट – जय हिन्द जनाब

गोवर्धन पूजा करने अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे सचिन पायलट

Noida News: हर वर्ष की भांति आज राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गोवर्धन पूजा करने के लिए अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे। हर वर्ष सचिन पायलट अपने गांव जाते है। इससे पूर्व नोएडा आगमन पर पूर्व महानगर नोएडा अध्यक्ष रामकुमार तवर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने डीएनडी फ्लाईओवर पर सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने बताया कि सचिन पायलट का अपने गाँव से खासा लगाव है। जब भी समय मिलता है विशेषकर गोवर्धन पर अपने पैतृक गाँव आना नहीं भूलते। वे अपने पिताजी स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर भी हर वर्ष अपने पैतृक गांव पहुंचते हैं। जिला गौतमबुद्ध नगर के लोगों का श्री सचिन पायलट जी से आत्मीयता का लगाव है। सचिन पायलट की छवि पूरे हिंदुस्तान में एक नौजवान उभरते हुए नेता एवं देश के भविष्य के रूप में देशवासी देखते हैं। सचिन पायलट ने गांव के प्रति लगाव और इसने अद्वितीय है।
रामकुमार तवंर बोले
रामकुमार तवंर ने कहा कि मेरे जैसे सैकड़ों नौजवान पार्टी कार्यकर्ताओं को सचिन पायलट ने हमेशा हाथ पकड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश की है और राजस्थान में अनेकों युवाओं को विधायक एवं पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी दिलाने का कार्य किया है।

इन कांग्रसियों ने किया स्वागत
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तवर एआईसीसी सदस्य बबली नगर बीसीसी सदस्य देविंदर भाटी, हरेंद्र शर्मा जी सोनू प्रधान हरिंदर शर्मा जितेंद्र चैधरी, फिर पोसवाल महेश तवर किसान नेता, सुमित राहुल चैधरी उषा देवी जोगिंदर अवाना, कविंदर तबर, कृष्ण नागर, राहुल चैधरी, राकेश गुर्जर, उधमसिंह नागर, यशराम तवर, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: नोएडा के अरावली अपार्टमेंट में बना 31 फीट गोवर्धन पर्वत

यहां से शेयर करें