Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एन-9 पर प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण भीषण आग एन-9 पर प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण भीषण आग

एन-9 पर प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण भीषण आग

ghaziabad news   मसूरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 स्थित एहसान होटल के पीछे प्लास्टिक और पन्नी के गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
चीफ फायर आॅफिसर राहुल पाल ने कहा कि दमकल कर्मियों की टीम ने हौज पाइप के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गोदाम में स्टोर किए गए प्लास्टिक और पन्नी में लगी आग के कारण आसपास के क्षेत्र में काले धुएं का गहरा आवरण छा गया। यह गोदाम स्थानीय कबाड़ियों और पन्नी बीनने वालों के सामान स्टोर करने के लिए उपयोग किया जाता था।
कहा कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

यहां से शेयर करें