Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रेम को जितना बांटोगे उतना बढ़ता जाएगा: डॉ. सुभाष गुप्ता प्रेम को जितना बांटोगे उतना बढ़ता जाएगा: डॉ. सुभाष गुप्ता

प्रेम को जितना बांटोगे उतना बढ़ता जाएगा: डॉ. सुभाष गुप्ता

Ghaziabad news :  भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष डीएम राकेश कुमार सिंह ने की प्रेरणा से जिला इकाई निरंतर गतिशील है जो नित्य प्रतिदिन कोई ना कोई अद्वितीय कार्य करने के लिए अग्रसर है। रेड क्रॉस गाजियाबाद की एक टोली ने सोमवार को गाजियाबाद में गोविंदपुरम के सामने निराश्रित बच्चों के आश्रय ” घरौंदा ” में बच्चों के लिए अल्पाहार लेकर के पहुंचे, उन्होंने समय बच्चों के साथ वक्त बिताया, उन्हें देखकर बच्चों के चेहरे फूल से खिल उठे।
ज्ञातव्य हो यह वह बच्चे हैं जिनको उनके अभिभावक जाने अनजाने में अपने से दूर कर बैठे हैं और इन बच्चों को यहां माता-पिता भाई बहन सभी का प्यार दुलार मिल रहा है। रेड क्रॉस की ओर से बच्चों को प्यार दुलार करने के लिए आश्वासन देते हुए सभापति डॉक्टर सुभाष गुप्ता ने बताया कि जल्दी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी और इनका नेत्र परीक्षण भी कराया जाएगा जबकि नेत्र परीक्षण करने की जिम्मेदारी रेड क्रॉस सदस्य राकेश गुप्ता ने ली है।
इस मौके पर सभापति डॉक्टर सुभाष गुप्ता के साथ राकेश गुप्ता, चंचल जैन, सुधीर जैन, शालू पांडे प्रमुख समाजसेवी, विपिन अग्रवाल तथा ममता मंथन की संपादक प्रीति मिश्रा मौजूद रही।

Ghaziabad news :

यहां से शेयर करें