Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
India Expo Centre: गिरिराज ने हस्तशिल्प प्रदर्शनी का किया उद्घाटन India Expo Centre: गिरिराज ने हस्तशिल्प प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

India Expo Centre: गिरिराज ने परिधान प्रौद्योगिकी, रंग एवं रसायन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

India Expo Centre:

India Expo Centre: ग्रेटर नोएडा  कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में परिधान प्रौद्योगिकी, रंग एवं रसायन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि परिधान प्रौद्योगिकी और टिकाऊ रंगों से लेकर हस्तशिल्प तक की प्रदर्शनियां कपड़ा मूल्य श्रृंखला में इन क्षेत्रों के महत्व को दर्शाती हैं। यह कार्यक्रम भारत टेक्स 2025 के तहत इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। भारत टेक्स 2025 वृहद निवेश कार्यक्रम का आयोजन नयी दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 17 फरवरी 2025 तक चलेगा।

India Expo Centre:

भारत मंडप में 22 लाख वर्ग फुट में आयोजित प्रदर्शनी में 5,000 से अधिक इकाइयां अपने उत्पाद एवं प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करेंगी। कपड़ा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार भारत मंडपम में होने वाले कार्यक्रम में 110 से अधिक देशों के 6,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और नीति निर्माताओं, वैश्विक सीईओ और उद्योग के नेताओं सहित 120,000 से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को चार प्रकार के विषयों पर केंद्रित किया गया है जो वैश्विक कपड़ा आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो (जीटीई) 2025 में अत्याधुनिक मशीनरी, प्रक्रियाओं और समाधानों का प्रदर्शन , डाईकेम वर्ल्ड भारत टेक्स 2025 में प्रकृति अनुकूल रंगों, रसायनों और अभिनव कच्चे माल पर केंद्रित प्रदर्शनी, हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के अलावा सोर्सिंग कंसल्टेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंडिया सोर्सिंग कॉन्क्लेव (आईएससी) का आयोजन शामिल है। इस आयोजन में वहां 1,000 से ज़्यादा प्रदर्शकों और हज़ारों आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

UP News: योगी ने किया 351 करोड़ की 281 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

India Expo Centre:

यहां से शेयर करें