Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कोहरे का कोहरामः टक्करा रहे वाहन, फ्लाइट-ट्रेनें रदद और चल रही देरी से – जय हिन्द जनाब कोहरे का कोहरामः टक्करा रहे वाहन, फ्लाइट-ट्रेनें रदद और चल रही देरी से – जय हिन्द जनाब

कोहरे का कोहरामः टक्करा रहे वाहन, फ्लाइट-ट्रेनें रदद और चल रही देरी से

पिछले एक सप्ताह से कोहरा लगातार कोहराम मचा रहा है। सड़क से लेकर आसमान तक कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। सड़क पर वाहन चलना खतरे से खाली नहीं। लगातार कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस तरह-तरह की कोशिश कर रही है, मगर कोहरे के चलते विजिबिलिटी लगभग जीरो हो रही है। जिस कारण वाहन आपस में टकरा रहे हैं।

यह भी पढ़े : नोएडा की सड़को पर निकलने से पहले जरूर पढे ये खबर, ट्रैफिक पुलिस ने बंद किये है रास्ते

कोहरे का असर हवाई जहाज की उड़ान पर भी सीधा पड़ रहा है। हवाई जहाज से यात्रा करने वालों का सब्र भी टूटने लगा है और उनका गुस्सा पायलट पर फूटने लगा है। इंडिगो की फ्लाइट में साहिल नाम के यात्री ने पायलट पर हमला करते हुए पीट दिया। वही 100 से अधिक ट्रेन देरी से चल रही है कुछ ट्रेन तो 1-1, 2-2 दिन की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही है। वहीं सड़क हादसे भी लगातार हो रहे हैं।

दादरी बाईपास पर 10 वाहन आपस में टकराए
Greater Noida: गहने कोहरे के चलते आज सुबह दादरी बाईपास पर 10 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें दादरी में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुगम बनाने के लिए सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। पुलिस ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर समय लगभग 8ः45 बजे सुबह अंडरपास से उतरते ही गाड़ी आईसर कैंटर द्वारा लेफ्ट टर्न लिया गया जिसके पीछे एक ट्रक टकराया और उसके पीछे आईसर कैंटर रूक गया। इस प्रकार घना कोहरा होने के कारण करीब 10 वाहन आपस में टकरा गये। जिसमें कोई जनहानि नहीं है। चार व्यक्ति घायल हुये थे जिनमें से दादरी पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों 1. कैलाश प्रशांत पुत्र हरिकिशन निवासी 299-1 ए लक्ष्मी धाम हरदेव दबई बुलंदशहर 2. अपूर्व परमार पुत्र कैलाश पार्षद निवासी उपरोक्त 3. केशव पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम गांधारी थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर 4. मोहन स्वरूप को सीएचसी दादरी पर उपचार के लिए लाया गया था। जिसमें से प्राथमिक उपचार के उपरान्त तीनों व्यक्ति कैलाश, अपूर्व व केशव अपने गन्तव्य को जा चुके है एवं मोहन स्वरूप उपचाराधीन है। यातायात सुचारू रूप से चालू कराया जा चुका हैं। वाहनों को घटना स्थल से पुलिस बल द्वारा सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है।

यहां से शेयर करें