Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Breaking News: आम्रपाली ड्रीम वेली बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से 4 की मौत Breaking News: आम्रपाली ड्रीम वेली बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से 4 की मौत

Breaking News: आम्रपाली ड्रीम वेली बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से 4 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Greater Noida: आम्रपाली के ड्रीम वेली (Amrapali Dream Valley) बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा उस दौरान हुआ जब लिफ्ट में कई लोग सवार थे. जिसके 4 लोगों की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Breaking News:

यह भी पढ़े : आतंकियों से मुठभेड़ जारीः एक ओर जवान शहिद, आतंकियों को घेरने को कोशिश

यह हादसा बिसरख थाना क्षेत्र के आम्रपाली साइट की है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के निर्णाम का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पैसेंजर लिफ्ट गिरने से हादसा यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच कर रही है।

मालूम हो कि इस प्रकार की घटना तब सामने आई है, जब प्रदेश भर में लिफ्ट एक्ट की मांग तेज हो रही है। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधानसभा में इसको लेकर मुद्दा भी उठाया था। लिफ्ट एक्ट देश के कई राज्यों में लागू है, लेकिन यूपी में इसको लेकर प्रभावी कानून ना होने के कारण जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। बीते कुछ दिनों से बढ़े लिफ्ट हादसों को देखते हुए योगी सरकार इस पर कानून बनाने पर विचार कर रही है।बताया जा रहा है कि बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी के पास आम्रपाली ड्रीम वैली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी।

Breaking News:

यह भी पढ़े : Delhi News:नितिन गडकरी का ये है सपना: वाहन डीलर भी खोलें ‘स्क्रैपिंग’ सुविधाएं

गौर सिटी एक मूर्ति के पास यह इमारत बन रही थी। इसी दौरान इसमें यह लिफ्ट काफी ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में निर्माण सामग्री थी। साथ में मजदूर भी थे। अचानक लिफ्ट टूट गई और लिफ्ट नीचे जा गिरी। इस घटना में मारे गए मजदूरों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भ‍िजवा दिए गए हैं।

Breaking News:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने के आदेश दिए है। हादसे के बाद सोसायटी में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इस हादसे में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है।

Breaking News:

यहां से शेयर करें