Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एयरपोर्ट से प्रभावित युवाओं ने सपा जिलाध्यक्ष से की मुलाकात एयरपोर्ट से प्रभावित युवाओं ने सपा जिलाध्यक्ष से की मुलाकात

एयरपोर्ट से प्रभावित युवाओं ने सपा जिलाध्यक्ष से की मुलाकात

Greater Noida news  जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई भूमि से प्रभावित किसान परिवारों के युवाओं ने स्थाई रोजगार उपलब्ध न होने को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। युवाओं ने सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पहुंचकर सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा कराने के लिए आवाज उठाने की मांग की।
युवाओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट परियोजना के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की थी, उनके परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी अथवा पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत लगभग 750 परिवारों ने स्थाई रोजगार का विकल्प चुना था, लेकिन सात वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक किसी को रोजगार नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रभावित युवा अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो सरकार द्वारा पेटी ठेकेदारों के माध्यम से सुरक्षा गार्ड जैसे अस्थायी पदों पर नियुक्तियां देकर उन्हें भ्रमित किया जा रहा है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने युवाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण को शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष रखा जाएगा और किसान परिवारों के युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। मुलाकात के दौरान पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह रोही, अनूप तिवारी, प्रदीप रावत, राकेश बैसला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Greater Noida news

यहां से शेयर करें