Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आतंकियों से मुठभेड़ जारीः एक ओर जवान शहिद, आतंकियों को घेरने को कोशिश आतंकियों से मुठभेड़ जारीः एक ओर जवान शहिद, आतंकियों को घेरने को कोशिश

आतंकियों से मुठभेड़ जारीः एक ओर जवान शहिद, आतंकियों को घेरने को कोशिश

कश्मीर में अनंतनाग के गडूल कोकेरनाग में आज यानी चैथे दिन शुक्रवार को भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। सेना लगातार उनकी घेराबंदी करने की कोशिश कर रही है। वहीं आतंकियों की गोली लगने से एक जवान घायल हो गया था जिसकी उपचार की दौरान मौत हो गई। मीडिया खबरों के अनुसार, घायल जवान की मौत हो की बात सामने आई है। मगर, सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है। दो से तीन आतंकी राजौरी तक फैले पीर पंजाल के घने जंगल में छिपे हैं। इनमें एक लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान शामिल है। इन्हीं आतंकियों के हमले में बुधवार को सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीसीपी हुमांयू भट शहीद हुए थे। सेना के कमांडोज, स्निफर डॉग्स, ड्रोन, हेलिकॉप्टर आतंकियों को खोज रहे हैं।

यह भी पढ़े : Delhi Supreme Court: पटाखों पर बैन के बावजूद इस्तेमाल होने पर जताई चिंता

 

सैन्य अफसरों के मुताबिक आतंकियों को 4 किमी के दायरे में घेर लिया गया है। इन्हें कभी भी ढेर कर दिया जाएगा। आतंकियों ने मंगलवार को उस वक्त हमला किया था, जब सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी।मोहाली के रहने वाले कर्नल मनप्रीत का अंतिम संस्कार आज दोपहर तक किया जाएगा। वहीं पानीपत के मेजर आशीष धौंचक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बिंझौल ले जाया जा रहा है। यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद डीएसपी हुमांयू भट को बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव बडगाम में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।रूह कंपा देनी वाली ये चंद लाइनें ही डीएसपी हुमायूं भट के आखिरी शब्द थे। जब वे अनंतनाग के गडूल कोकेरनाग में बुधवार सुबह आतंकियों की गोली से घायल हुए, ठीक उसी वक्त उन्होंने पत्नी फातिमा को वीडियो कॉल कर अपने हालात बयां किए। कहा कि ‘मुझे गोली लगी है, नहीं लगता कि मैं बच पाऊंगा। हमारे बेटे का ख्याल रखना।’

यह भी पढ़े : Ghaziabad Crime News:रोडरेज में युवती के परिजनों ने दी धमकी,महिला कर रही थी गांजे की तस्करी

हुमायूं शहीद हो चुके हैं। उन्हें पेट में गोली लगी थी। उनकी सास सैय्यद नुसरत ने बताया कि हुमांयू जहां घायल पड़े थे, वो लोकेशन ट्रेस करने में हेलिकॉप्टर को देर लग गई। उन्हें घटनास्थल से जैसे-तैसे लाकर सीधे श्रीनगर के सेना अस्पताल लाया गया, यहां फातिमा और 29 दिन के बेटे को देखने के बाद हुमायूं ने दम तोड़ दिया। बता दें कि 27 सितंबर को हुमायूं-फातिमा की शादी का एक साल पूरा होने वाला था। फातिमा तो सदमे में हैं। उनके पिता भी जम्मू-कश्मीर पुलिस में आईजी रहे हैं। इस सबंध में फिलाहल सेना के अफसरों की ओर से कोई जानकारी नही दी जा रही है।

 

यहां से शेयर करें