Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा की सड़को पर निकलने से पहले जरूर पढे ये खबर, ट्रैफिक पुलिस ने बंद किये है रास्ते नोएडा की सड़को पर निकलने से पहले जरूर पढे ये खबर, ट्रैफिक पुलिस ने बंद किये है रास्ते

नोएडा की सड़को पर निकलने से पहले जरूर पढे ये खबर, ट्रैफिक पुलिस ने बंद किये है रास्ते

नोएडा प्राधिकरण के साथ-साथ एनटीपीसी पर चल रहे धरना प्रदर्शन लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है। नोएडा में आज 81 गांवों के किसान प्राधिकरण दफ्तर पर ताला जड़ने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के उग्र आंदोलन को देखते हुए आज नोएडा पुलिस ने जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात किया हुआ है। वही ट्रैफिक पुलिस ने किसानों के आने की सूचना पर शहर के कई रास्ते बंद किए हैं और रूट डायवर्ट कर दिया है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो पाए। इसलिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई।

यह भी पढ़े : Noida Authority: नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने बढचढ कर दिया खून

 

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
’सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में दिनांक 16.01.2024 को विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है।यातायात डायवर्जन निम्नानुसार किया जायेगा

1.सैक्टर 60 से एलीवेटेड के नीचे आकर निठारी की ओर जाने वाला यातायात गिझौड चैक से दाहिने मुडकर होशियारपुर तिराहा होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
2.सैक्टर 60 से एलीवेटेड के नीचे आकर सैक्टर 12, 20, 22 आदि की ओर जाने वाला यातायात गिझौड चैक से बांये मुडकर सैक्टर 57 चैक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
3.सैक्टर 18 से एलीवेटेड के नीचे आकर सैक्टर 54, 57, 58, 60 आदि की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 31-25 चैक से बांये मुडकर मोदी मॉल चैक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
4.सैक्टर 18 से एलीवेटेड के नीचे आकर सैक्टर 52, 53, 54, 60 आदि की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 31-25 चैक से दाहिने मुडकर लॉजिक्स मॉल होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
5.एडोब चैक से एनटीपीसी, सिटी सेन्टर की ओर जाने वाला यातायात मोदी मॉल चैक होकर सैक्टर 31-25 से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
6.चिल्ला बॉर्डर से सैक्टर 15ए, 16, 18, 37 एवं ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 14ए फ्लाईओवर से सैक्टर 15 गोलचक्कर की ओर डायर्वट कर गन्तव्य को जा सकेगा।
7.नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सैक्टर 37 से अटटापीर चैक, रजनीगंधा चैक, सैक्टर 15 गोलचक्कर चैक से गन्तव्य को जा सकेगा।
8.नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नं0-04 पर यातायात दबाव होने की स्थिति में फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सैक्टर 18 से रजनीगंधा चैक, सैक्टर 15 गोलचक्कर चैक अथवा सैक्टर 18 अण्डरपास से एलीवेटेड होकर गन्तव्य को जा सकेगा। वहीं आपातकालीन वाहन को आवश्यकतानुसार गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा। साथ ही आवश्यकता पडने पर अन्य मार्गो पर भी अल्प समय के लिए यातायात का डायवर्जन किया जा सकेगा। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे।

यहां से शेयर करें