Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जीडीए की टीम ने वैशाली में अवैध निर्माण किए ध्वस्त जीडीए की टीम ने वैशाली में अवैध निर्माण किए ध्वस्त

जीडीए की टीम ने वैशाली में अवैध निर्माण किए ध्वस्त

ghaziabad news  प्रभारी प्रवर्तन जोन 6 के नेतृत्व में जीडीए की टीम ने शुक्रवार को गाजियाबाद के वैशाली योजना स्थित रीता कुमारी के भवन संख्या-643, सेक्टर-1 एवं सुभाष चन्द मनोचा के भवन संख्या-308, सेक्टर-1 पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। भवनों में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेटबैक में निर्माण किया गया था। हालांकि की कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं और विकासकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण के पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते उन्हें खदेड़ दिया।
क्षेत्रीय सुपरवाइजर / मेट को निर्देशित किया कि ध्वस्त किए जा रहे भवनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ,ताकि पुन: निर्माण न होने पाए /
इस मौके पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त सुपरवाइजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल कौशाम्बी तथा प्राधिकरण पुलिस बल मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें