Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस प्रशासन पीईटी परीक्षा व गणेश विसर्जन को लेकर सतर्क  पुलिस प्रशासन पीईटी परीक्षा व गणेश विसर्जन को लेकर सतर्क 

पुलिस प्रशासन पीईटी परीक्षा व गणेश विसर्जन को लेकर सतर्क 

ghaziabad news  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं यातायात) आलोक प्रियदर्शी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में जिले में आगामी  06 और 07 सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) एवं गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि पीईटी  परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुचारु यातायात व्यवस्था,अवांछनीय गतिविधियों पर रोक और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष टीमें तैनात रहेंगी। आदेशानुसार, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष टीमें, महिला पुलिसकर्मी, क्यूआरटी  और यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य इन दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाना है।
नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी अफवाह से बचें।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें