Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
स्वच्छता की जानकारी और शिक्षा को लेकर युवाओं में जोश स्वच्छता की जानकारी और शिक्षा को लेकर युवाओं में जोश

स्वच्छता की जानकारी और शिक्षा को लेकर युवाओं में जोश

नगर आयुक्त ने स्कूलों की शिक्षिकाओं से स्वच्छता के अहम बिंदुओं पर किया आॅनलाइन संवाद, बोले
ghaziabad news  नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुक्रवार को शहर को जागरूक करने के लिए 100 स्कूलों की शिक्षिकाओं से आॅनलाइन संवाद भी किया।
नगर आयुक्त ने बताया कि जन सहभागिता किसी भी अभियान को सफल करने के लिए बहुत जरूरी है। शहर की शिक्षा पद्धति से ही विद्यार्थियों को बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए ज्ञान मिलेगा स्वच्छता का पाठ सभी विद्यार्थियों के लिए रोचक है। जिसको अपने व्यवहार में लाकर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग होगा। आॅनलाइन संवाद के दौरान प्लास्टिक बहिष्कार पर विशेष रूप से मंथन किया गया। लास्टिक से होने वाली हानि तथा बचाव से भी अवगत कराया व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सभी कार्य प्रणाली को शिक्षिकाओं को समझाया गया।
नगरायुक्त ने कहा कि युवा पीढ़ी का जोश आने वाले कल को शहर को स्वस्थ और सुंदरता की ओर ले जाएगा।
कहा कि यह न केवल विद्यार्थियों को जागरूक कर रहा है, बल्कि उनको पर्यावरण की प्रति सजग बना रहा है।
इस मौके पर नगर निगम से डॉक्टर मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य स्वास्थ्य की टीम मौजूद रही।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें