Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने पीड़ितों की समस्याओं का निर्धारित डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने पीड़ितों की समस्याओं का निर्धारित

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने पीड़ितों की समस्याओं का निर्धारित समय में निस्तारण के दिए निर्देश

Ghaziabad news  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने वीरवार को जनता दर्शन में पीड़ितों की बारीकि से समस्याएं सुनीं और विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में दिव्यांगजनों का चिन्हिकरण कर उन्हें पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-वाईकिल और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। विरासत के आधार पर शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता निस्तारण करने और जनता को इस प्रक्रिया के लिए कलेक्ट्रेट शस्त्र अनुभाग में संपर्क करने की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। अवैध कब्जाधारियों और भूमाफियाओं के खिलाफ लोनी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के लिए जिलाधिकारी और कमिश्नर ने संयुक्त टीम गठित की है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार, फैमिली आईडी के निर्माण, और जनकल्याण से जुड़ी अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य युद्ध स्तर पर किए जाएं और जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, जबकि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां से शेयर करें