Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शादी सीजन में सोना सस्ता, चांदी में भारी उठापटक, अमेरिकी आंकड़ों का असर शादी सीजन में सोना सस्ता, चांदी में भारी उठापटक, अमेरिकी आंकड़ों का असर

Gold Silver Price: शादी सीजन में सोना सस्ता, चांदी में भारी उठापटक, अमेरिकी आंकड़ों का असर

Gold Silver Price:

Gold Silver Price: नई दिल्ली। शादी-ब्याह के सीजन के बीच सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर आई है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे। कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिका से आए मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने बाजार की दिशा बदल दी है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये घटकर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले बुधवार को यह 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

Gold Silver Price:

अमेरिकी आंकड़ों से बदला रुख

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने में आई गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए सकारात्मक रोजगार आंकड़े हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, उम्मीद से बेहतर लेबर डेटा आने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की संभावनाएं कम हो गई हैं।

जनवरी की ‘नॉन-फार्म पेरोल’ रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 1.3 लाख नई नौकरियां जुड़ीं और बेरोजगारी दर घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई। मजबूत आर्थिक संकेतों से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने से दूरी बनाई, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा।

चांदी में 46 साल की सबसे बड़ी अस्थिरता

कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी में हाल के दिनों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया है। 29 जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से चांदी करीब एक-तिहाई तक टूट चुकी है। कम लिक्विडिटी और आक्रामक पोजिशनिंग के कारण 1980 के बाद पहली बार इतनी अधिक अस्थिरता देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार में भी स्पॉट गोल्ड 0.43 प्रतिशत गिरकर 5,062.46 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी लगभग 2 प्रतिशत टूटकर 82.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

आगे की राह पर नजर

विश्लेषकों का मानना है कि भले ही ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में देरी से सोने पर दबाव बना है, लेकिन भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी कीमतों को निचले स्तर पर सहारा दे सकती है। अब बाजार की नजरें अमेरिका के बेरोजगारी दावों और शुक्रवार को जारी होने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों पर टिकी हैं, जो आगे की दिशा तय करेंगे।

Gold Silver Price:

यहां से शेयर करें