Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने अभिले अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने अभिले

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने अभिलेखों, हेल्प डेस्क व कानून-व्यवस्था की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

Ghaziabad news   अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी ने थाना टीलामोड़ का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्मन और वारंटों की अधिकतम तामील कराने पर भी जोर दिया गया। साथ ही सक्रिय गैंग के पंजीकरण, घोषित इनामी गैंगस्टरों की गिरफ्तारी तथा गंभीर अपराधों ,हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ-तस्करी, वाहन चोरी और मादक पदार्थ तस्करी में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। गैंगस्टर आरोपियों के विरुद्ध धारा 14(1) के अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को भी कहा गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर, कार्यालय, पत्रावलियों और रजिस्टरों की जांच की। मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, पूछताछ कक्ष और मालखाना का निरीक्षण कर अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उनहोंने महिला उत्पीड़न रजिस्टर की समीक्षा करते हुए महिला शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें