Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
फ्री हेल्थ चेकअप कैंपः नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों की पहली बार हुई ऐसी जांच – जय हिन्द जनाब फ्री हेल्थ चेकअप कैंपः नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों की पहली बार हुई ऐसी जांच – जय हिन्द जनाब

फ्री हेल्थ चेकअप कैंपः नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों की पहली बार हुई ऐसी जांच

नोएडा के सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में प्राधिकरण की नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के सामूहिक प्रयासों से मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम के निर्देश पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 270 से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य की जांच कराई गई। प्राधिकरण में पहली बार इतने उच्च स्तर की जांच फ्री कराई गई। इस दौरान हड्डियों की जांच के लिए बीएमडी, दातों की जांच, हृदय रोग की जांच के लिए ईसीजी, आंखों की जांच, बीपी एवं शुगर आदि सभी जांच फ्री कराई गई। इस कैंप का शुभारंभ सीईओ डॉ लोकेश एम ने किया। इसी बीच फेलिक्स अस्पताल के एमडी डॉ डीके गुप्ता द्वारा सभी अधिकारियों का सॉल् व फूलों से स्वागत भी किया।
ये अफसर रहे मौजूद
एसीईओ संजय खत्री, महेंद्र प्रसाद, श्रीमती वंदना त्रिपाठी, सतीश पाल एवं ओएसडी देवेंद्र प्रताप, ए शर्मा, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार सिंह, अशोक जैन, शोभा कुशवाहा, सहित नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चैधरी राजकुमार सिंह, महासचिव जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष वीरपाल, सचिव नीरज राणा व अमित कुमार कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,श्रवण कुमार, धर्मपाल भाटी, जितेंद्र कुमार, ईश्वर ,मुकेश, कृष्ण कुमार,विजेंद्र शर्मा अजय प्रताप, मदन शर्मा, जितेंद्र कुमार ,प्रमोद यादव आदि सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े : डीएम ने बैकर्स की लगाई क्लास, कहा पात्र लाभार्थियों का जल्द से जल्द दे लोन

यहां से शेयर करें