Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम ने बैकर्स की लगाई क्लास, कहा पात्र लाभार्थियों का जल्द से जल्द दे लोन – जय हिन्द जनाब डीएम ने बैकर्स की लगाई क्लास, कहा पात्र लाभार्थियों का जल्द से जल्द दे लोन – जय हिन्द जनाब

डीएम ने बैकर्स की लगाई क्लास, कहा पात्र लाभार्थियों का जल्द से जल्द दे लोन

नोएडा । जनपद की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं देश व प्रदेश सरकार के सौजन्य से संचालित की जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से  कलैक्ट्रेट के सभागार में जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैंकर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि जनपद की आर्थिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में जनपद के सभी बैंकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।  अत: सभी बैंकर्स उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के सौजन्य से संचालित की जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि जनपद गौतम बुद्ध नगर की आर्थिक व्यवस्था तेजी से आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़े : Greater Noida: एसीईओ ने जलापूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उन्हें जो आवेदन पत्र प्राप्त हो रहे हैं, उनमें तत्परता के साथ निर्णय लेते हुए पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराएं ताकि सभी पात्र लाभार्थी जनपद की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकें और सरकार की मंशा के अनुरूप उन्हें ऋण प्राप्त हो सके।  साथ ही कहा कि यदि किसी लाभार्थी का आवेदन किन्ही कारणों से निरस्त होता है तो उसकी पूर्ण जानकारी सम्बन्धित विभाग को उपलब्ध करायें, ताकि उसमें सुधार कराया जा सकें। उन्होंने बैंकों से आये प्रतिनिधियों से कहा कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए एवं बैंक अधिकारी इस पर भी विशेष ध्यान रखें की बैंक में ग्राहकों के कार्यों के लिए कोई भी दलाल सक्रिय न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक इन्दु जैसवाल, सभी बैंकर्स एवं अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यहां से शेयर करें