Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाः केन्द्रों पर पुलिस की पैनी नजर, सीसीटीवी से निगरानी, खुद जॉइंट सीपी ने सम्भाला मोर्चा – यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाः केन्द्रों पर पुलिस की पैनी नजर, सीसीटीवी से निगरानी, खुद जॉइंट सीपी ने सम्भाला मोर्चा –

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाः केन्द्रों पर पुलिस की पैनी नजर, सीसीटीवी से निगरानी, खुद जॉइंट सीपी ने सम्भाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा शुरू हो चुकी है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़़बड़ ना हो और परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हो इसके लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। प्रदेश के अलग अलग जिले में परीक्षा कराई जा रही। सभी केन्द्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। शासन की ओर से जिला प्रशासन और पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। यही कारण है कि आज नोएडा में अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा दिखाई दिया। एक तरफ सीसीटीवी से निगरानी तो दूसरी तरफ़ जॉइंट पुलिस ऑफ कमिश्नर शिवहरि मीणा ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाले रखा। परीक्षा केंद्रों के बाहर जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। यदि ऐसा पाया गया तो उनके खिलाफ़ भी कार्रवाई की जाएगी। समय से ड्यूटी पर पहुंचने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले ही निर्देश दिये गए थे। व्यवस्था को गंभीरता से सम्भाला हुआ है। नोएडा में स्कूल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहाँ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है।

 

यह भी पढ़े : फ्री हेल्थ चेकअप कैंपः नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों की पहली बार हुई ऐसी जांच

 

यहां से शेयर करें