Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: नीट पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया संसद का घेराव Delhi News: नीट पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया संसद का घेराव

Delhi News: नीट पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया संसद का घेराव

Delhi News:

Delhi News: नयी दिल्ली: युवा कांग्रेस ने नीट-यूजी परीक्षा में धांधली के खिलाफ गुरुवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया जिसमें कई नवनिर्वाचित सांसदों तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. के नेतृत्व में यहां जंतर मंतर से संसद का घेराव के लिए एकत्रित हुए कार्यकर्ता जब संसद की तरफ बढ़ने लगे तो दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका लेकिन उत्साहित कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई युवा घायल हुए हैं। पुलिस लगातार डंडे मारती रही जिसमें कई युवाओं को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बाद में कई युवाओं को हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड दिया गया।

Delhi News:

उन्होंने बताया कि इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा ‘‘नीट-यूजी परीक्षा धांधली ने 24 लाख युवा छात्रों के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। नीट परीक्षा में घोटाला सिर्फ 24 लाख छात्रों के साथ धोखा नही बल्कि देश की मेडिकल व्यवस्था और देश के भविष्य के साथ धोखा है। आज देश में ऐसी कोई परीक्षा नहीं है, जिसमें धांधली न हो। श्री मोदी परीक्षा पर चर्चा करते हैं लेकिन चुनाव के बाद पेपर लीक और धांधली पर कोई बात नहीं होती है।”

Delhi News:

श्री श्रीनिवास ने कहा, “यह हैरानी की बात है कि नीट परीक्षा में पेपर लीक और रिजल्ट में धांधली पर सरकार चुप है। इस मामले में एनटीए शक के घेरे में है क्योंकि पेपर लीक की बात सामने आई थी। फिर परीक्षा में जो अंक बच्चों ने हासिल किए हैं वह वह संभव नहीं है। यही नहीं नीट का रिजल्ट भी जल्दबाजी में और समय से पहले ही रिलीज कर दिया गया। यह सब मुद्दे एनटीए पर सवाल खड़े करते हैं।”

युवा कांग्रेस ने अध्यक्ष ने कहा कि कमाल की बात यह है कि देश की युवा पीढी के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं। उन्हे जल्द से जल्द एनटीए को बर्खास्त करना चाहिए और खुद भी इस्तीफा दे देना चाहिए।

Delhi News:

यहां से शेयर करें