Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती, हालत स्थिर Delhi News: लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

Delhi News: लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

Delhi News:

Delhi News: पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत खराब होने के कारण उन्हें कल रात राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है। सूत्रों ने बताया कि श्री आडवाणी (96) को पेशाब में जलन की शिकायत के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे एम्स में ले जाया गया। सूत्रों ने कहा कि एम्स के डॉक्टर वयोवृद्ध नेता के बराबर निगरानी कर रहे है और उनकी हालत स्थिर है।वह इस समय एम्स के जराचिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Delhi News:

श्री आडवाणी काफी समय से वृद्धावस्था संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनका आना-जाना बंद हो गया है। आमतौर पर डॉक्टर उनका घर पर ही जांच करते हैं, लेकिन कल रात पेशाब में संक्रमण की शिकायत होने के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात जून को तीसरी बार सत्तारूढ राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद श्री आडवाणी का आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे थे। श्री आडवाणी ने स्वतंत्र भारत की राजनीति को गहरे रूप से प्रभावित किया है उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के निर्माण के लिए 90 के दशक में एतिहासिक रथ यात्रा निकाली थी। वह वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में उप प्रधानमंत्री थे और उनके पास गृह मंत्रालय का प्रभार था।

Delhi News:

यहां से शेयर करें