Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इथियोपिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 बच्चों-2 महिलाओं समेत 18 की मौत – जय हिन्द जनाब इथियोपिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 बच्चों-2 महिलाओं समेत 18 की मौत – जय हिन्द जनाब

इथियोपिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 बच्चों-2 महिलाओं समेत 18 की मौत

अदीस अबाबा। इथियोपिया में एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 18 की मौत हो गई।

इथियोपिया न्यूज एजेंसी ने बताया कि इथियोपिया एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने गुरुवार सुबह डीरे डावा शहर से उड़ान भरी थी। इसे देश के डेब्रे जेट स्थित मुख्य वायुसेना अड्डे पर पहुंचना था।

हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य से 50 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में 15 सैन्य अफसर और तीन आम नागरिक सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई।

यहां से शेयर करें