Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Madhya Pradesh: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले Madhya Pradesh: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

Madhya Pradesh: रीवा में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चार लोग जिंदा जले

Madhya Pradesh:

Madhya Pradesh: भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम दुआरी बाईपास के समीप दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद कटर से ट्रक को काटकर शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Madhya Pradesh:

घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे चोरहटा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सतना की तरफ आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक रीवा से प्रयागराज की ओर जा रहा था। इसी दौरान दुआरी बाईपास पर दोनों ट्रकों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रक आपस में न केवल चिपक गए और उनमें आग लग गई। जिसके कारण दोनों ट्रकों में सवार चालक परिचालक जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू चलाया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद दोनों ट्रकों के केबिन एक-दूसरे से फंस गए और शार्ट सर्किट के कारण उनमें आग लग गई। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड और दो क्रेन मशीन बुलवाई गईं। क्रेन की सहायता से दोनों ट्रकों को अलग कराया, वहीं फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद मौके पर से चार लोगों के शव को बराबद कर लिया गया है, लेकिन शव पूरी तरह से जल गए हैं। रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडे ने बताया कि रीवा बायपास पर हादसा हुआ है। केबिन एक-दूसरे में फंसने के कारण दि

क्कत आई। भीड़ ने ट्रक में से कुछ लोगों की चीख सुनी थी। थोड़ी देर बाद आवाज शांत हो गई। ट्रकों में से चार लोगों के शव निकाले गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें तीन लोगों की पहचान हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि एक ट्रक से तीन शव निकाले गए गए, जबकि दूसरे ट्रक से एक शव रेस्क्यू किया गया है। जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सविता मुंडा (40) निवासी कैथा गढ़, चेतन मुंडा (19) निवासी कैथा गढ़ और संतोष केवट (33) निवासी महसाव के रूप में हुई है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर तकरीबन चार किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस विभाग की ओर से डीआईजी साकेत पांडे ने मोर्चा संभाल रखा है और फिलहाल जाम को खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Madhya Pradesh:

यहां से शेयर करें