Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
करंट से किसान की मौत पर बवाल करंट से किसान की मौत पर बवाल

करंट से किसान की मौत पर बवाल

ghaziabad news  लोनी इलाके में शनिवार दोपहर हाईटेंशन तार टूटकर एक बाइक सवार किसान के ऊपर गिर गया। घटना में किसान को करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। परिजनों ने अधिकारी से पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

ghaziabad news

मृतक की पहचान लोनी इलाके के मंडोला गांव निवासी किसान देवेंद्र के रूप में हुई है। वह बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। हाईटेंशन लाइन के करंट से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए हैं। लोनी इलाके के एसडीएम और एसीपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन कंट्रोल रूम को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। करीब 2 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक निगम अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता और मृतक के परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक वे शव को नहीं उठने देंगे। इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।

ghaziabad news

 

यहां से शेयर करें