Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: नशे की हालत में इकोस्पोर्ट के ड्राइवर ने राहगीरों को रौंदा UP News: नशे की हालत में इकोस्पोर्ट के ड्राइवर ने राहगीरों को रौंदा

UP News: नशे की हालत में इकोस्पोर्ट के ड्राइवर ने राहगीरों को रौंदा, तीन की मौत

UP News:

UP News:  लखीमपुर खीरी। थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर शाम नशे में सवार इकोस्पोर्ट चार पहिया वाहन के ड्राइवर ने नशे की हालत में कई राहगीरों को रौंदा। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल भेजा गया है।

UP News:

मिली जानकारी के अनुसार मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता लखीमपुर मार्ग पर एक इकोस्पोर्ट चार पहिया वाहन करीब करीब 5 से 6 किलोमीटर की दूरी में तीन से चार जगह पर साइकिल सवार व मोटरसाइकिल लोगों को रौंद दिया। घटना देर शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य के घायल होने की सूचना है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार इस हादसे में अभी तीन लोगों की मौत और कईयों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले इकोस्पोर्ट गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है जो नशे की हालत में है। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।

UP News:

यहां से शेयर करें