Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: मेयर चुनाव न होने पर ‘आप’ ने BJP मुख्यालय पर किया प्रदर्शन Delhi News: मेयर चुनाव न होने पर ‘आप’ ने BJP मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Delhi News: मेयर चुनाव न होने पर ‘आप’ ने भाजपा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली । निर्वाचन आयोग की अनुमति मिलने के बावजूद मेयर व उपमेयर चुनाव न होने पर आम आदमी पार्टी कार्यकतार्ओं में आक्रोश है। एक वर्ग के व्यक्ति को दिल्ली का मेयर बनने से रोकने का आरोप लगाते हुए शनिवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकतार्ओं ने भाजपा के एक वर्ग का विरोधी होने के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने आप विधायक राखी बिड़लान, अजय दत्त और मेयर प्रत्याशी महेश खिची समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Delhi News:

राखी बिड़लान ने कहा कि इस बार आरक्षित वर्ग के बेटे को दिल्ली का मेयर बनना था, लेकिन उप राज्यपाल की ओर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया। मेयर चुनाव को रातों रात रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी के पास इतनी ताकत नहीं है कि बाबा साहब के लिखे संविधान को बदल दें। विधायक अजय दत्त ने कहा कि पांच साल में एक बार एससी वर्ग के व्यक्ति को मेयर बनाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने दिल्ली में मेयर चुनाव की इजाजत भी दे दी थी, लेकिन भाजपा ने एक दिन पहले चुनाव रद्द करा दिया। यह संविधान के खिलाफ है। जो भी व्यक्ति संविधान और एक वर्ग के खिलाफ काम करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अजय दत्त ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता बार-बार संविधान बदलने और चुनाव न होने देने की ओर इशारा कर रहे हैं। इससे देश का हर नागरिक और समाज के लोग नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अपना विरोध जता रहे लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, लेकिन आप कार्यकर्ता इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। मेयर पद के प्रत्याशी महेश खिची ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के इशारे पर पुलिस हमें और हमारे कार्यकतार्ओं को हिरासत में ले रही है, इस तानाशाही को देश देख रहा है। लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही है। जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।

Delhi News: रोहिणी चार मंजिला इमारत में लगी आग, 2 को किया रेस्क्यू

Delhi News:

यहां से शेयर करें