Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
DELHI: यूपी पवेलियन में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की धूम – जय हिन्द जनाब DELHI: यूपी पवेलियन में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की धूम – जय हिन्द जनाब

DELHI: यूपी पवेलियन में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की धूम

दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार से शुरू हुए ट्रेड फेयर में यूपी पवेलियन के अंदर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण की ओर से अपन अपनेे स्टाल लगाए गए हैं। मेले के उद्घाटन के बाद यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने यहां का दौरा किया। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्टॉल पर मुख्य सचिव को क्षेत्र की सभी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज मयूर माहेश्वरी, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह मौजूद रहे। सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दोनों स्टॉल पर प्रदर्शित पर यजनाओं के बारे में उन्होंने मुख्य सचिव को विस्तृत जानकारी दी।

प्राधिकरण अपने स्टाल में स्वच्छता के लिए किए गए प्रयास को भी प्रदर्शित कर रहा है। नोएडा के स्टॉल में गार्बेज फ्री फाइव स्टार रेटिंग ओडीएफ प्लस प्लस के साथ पूरे देश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में 11 स्थान प्राप्त करने की सफलता भी प्रदर्शित की जा रही है। हरित नोएडा की परिकल्पना को साकार करते हुए नोएडा के महत्वपूर्ण पार्कों की जानकारी भी स्टाल में दी जा रही है। दोनों प्राधिकरण की ओर से निवेशकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण डेस्क बनाए गए हैं। वही यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने भी मुख्य सचिव को क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी दी। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की ओर से नंदकिशोर और अभिमन्यु सिंह ने स्टॉल पर कार्यभार संभाला हुआ है।

यहां से शेयर करें