Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
DELHI: ट्रेड फेयर जा रहे है तो इन बातों का रखे खयाल – जय हिन्द जनाब DELHI: ट्रेड फेयर जा रहे है तो इन बातों का रखे खयाल – जय हिन्द जनाब

DELHI: ट्रेड फेयर जा रहे है तो इन बातों का रखे खयाल

प्रगति मैदान में 41वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू
दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवबंर से 41वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 शुरू हो गया। सोमवार देर शाम इसका शुभांरभ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया। कोविड-19 वायरस संक्रमण के चलते दो साल बाद इस मेले को लेकर आयोजकों के साथ-साथ आम लोगों में भी खासा उत्साह दिख रहा है। दिल्ली के प्रगति मैदान में 14-27 नवंबर तक लगने वाले ट्रेड फेयर 2022 19नवंबर से आम जनता के लिए खुल जाएंगा।
जानें खास बातें
मेले से जुड़े अफसरों के मुताबिक, 14 नवंबर से शुरू होने वाले मेले के अंतिम दिन यानी 27 नवंबर को दर्शकों को मेले में दोपहर 2 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। इसके साथ ही इस दिन 4 बजे तक ही मेला देखने की अनुमति होगी। अंतिम दिन ट्रेड फेयर में अधिक दर्शक आते हैं, ऐसे में भीड़ की वजह से अव्यवस्था नहीं फैले इसलिए ऐसा निर्णय लिया

दिल्ली पुलिस नेे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मद्देनजर यातायात एडवायजरी जारी किए हैं. साथ ही उन सड़कों का भी उल्लेख किया जहां अधिक भीड़़ और यातायात संबंधी समस्या होने का अनुमान है. इस एडवायजरी में कहा गया है कि मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर यातायात की समस्या हो सकती है.

आम जनता 19 से 27 नवंबर तक जाएं
व्यापारी समुदाय के लिए 14 से 18 नवंबर तक मेले में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वहीं आम लोगों को 19 से 27 नवंबर तक मेले में जाने की अनुमति होगी. यातायात पुलिस ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रविवार को ट्वीट किया कि ‘‘आगंतुकों का प्रवेश द्वार संख्या 5-ए और 5-बी से नहीं होगा. वे द्वार संख्या 01, 04, 10, 11 और शिल्प संग्रहालय द्वार से प्रवेश करेंगे. वहीं मीडियाकर्मियों के लिए प्रवेश द्वार संख्या 4 और 10 से होगा. आईटीपीओ अधिकारी द्वार संख्या 4 और 10 से प्रवेश कर सकेंगे. शाम 6 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.’’

इन रोड पर पार्किंग की जगह नहीं
पुलिस एडवायजरी में कहा गया है कि प्रगति मैदान पर टिकटों की बिक्री नहीं होगी। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन और चुनिंदा मेट्रो स्टेशन पर होगी। गाड़ी और टैक्सियों के लिए रुकने की जगह गेट संख्या 4 के सामने होगी। मेले में प्रवेश पहले ही बंद किया जा सकता है। मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. आगंतुकों को शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. अगर ऐसा हुआ तो पार्क किए गए वाहनों को उठा लिया जाएगा और नेशनल स्टेडियम में ले जा कर खड़ा कर दिया जाएगा कहा गया है कि मथुरा रोड से भगवान दास रोड और सुब्रमण्यम भारती मार्ग के लिए दाहिने मुड़ने की अनुमति नहीं होगी। यातायात परामर्श में यात्रियों को डब्ल्यू-प्वाइंट से मथुरा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग तक भैरों, पुराना किला रोड, शेरशाह रोड-मथुरा रोड से बचने के लिए कहा गया है।

 

यहां से शेयर करें