Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बारिश से हुआ जलभराव, दुकानों में भी भरा पानी – जय हिन्द जनाब बारिश से हुआ जलभराव, दुकानों में भी भरा पानी – जय हिन्द जनाब

बारिश से हुआ जलभराव, दुकानों में भी भरा पानी

खुर्जा। शहर में दो घंटे की झमाझम बरसात ने शहर की गलियों में पानी-पानी कर दिया और बाजारों में दुकानों में भी बरसात का पानी भर गया। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद गुरुवार को धूप भी निकली। इसके बाद मौसम ने एक साथ करवट ले ली और आसमान में काले बादल छा गए।

देखते ही देखते ठंडी हवाएं चलने लगी। जिसके बाद तीन बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होना शुरू हो गई, जिससे शहर के हनुमान टीला मार्ग, बड़ा मोहल्ला, राम सिंह का बाड़ा, तरीनान, कबाड़ी बाजार, बैंकों वाली गली, महाराणा प्रताप नगर आदि दर्जनों कालोनियां पानी से लबालब हो गई। एनएच प्लाजा, डीसीएम मार्ग, बजाजा बाजार, सुभाष मार्ग आदि कई स्थानों पर बरसात का पानी दुकानों में भी घुस गया। वहीं दूसरी तरफ किसानों भी लगातार हो रही बरसात के कारण परेशान होने लगी है। जिन खेतों में धान की बाल निकल आई है। उनके लगातार बरसात के कारण गिरने का खतरा बना हुआ है।

यहां से शेयर करें