Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चलती कार बनी आग का गोला – जय हिन्द जनाब चलती कार बनी आग का गोला – जय हिन्द जनाब

चलती कार बनी आग का गोला

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर- 4 में बृहस्पतिवार सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एक दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझाई गई कार जल चुकी थी।

वैशाली सेक्टर-4 निवासी रतन ङ्क्षसह बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे जरूरी काम से कहीं जा रहे थे। सेक्टर-4 में ही उनकी चलती कार में अचानक आग लग गई। वह किसी तरह कार से बाहर आए और अपनी जान बचाई।

देखते ही देखते उनकी पूरी कार में आग फैल गई। सड़क पर राहगीरों में भी भगदड़ मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही एक दमकल मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि सूचना पर पहुंची दमकल ने पांच मिनट में आग बुझा दी।

यहां से शेयर करें