Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस विभाग में शोकः पिकअप टेंपो ने पुलिस की जीप को टक्कर मारी, दरोगा की मौत पुलिस विभाग में शोकः पिकअप टेंपो ने पुलिस की जीप को टक्कर मारी, दरोगा की मौत

पुलिस विभाग में शोकः पिकअप टेंपो ने पुलिस की जीप को टक्कर मारी, दरोगा की मौत

Noida News: थाना फेज वन में तैनात दरोगा देर रात सेक्टर 2 में सरकारी जीप में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ए 91 सेक्टर 2 के सामने तेज गति से आ रहे पिकअप टेंपो ने जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जीप तो क्षतिग्रस्त हुई। जीप पर गश्त कर रहे दरोगा रामकिशोर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने सेक्अर 39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती देखे केलाश अस्पताल में लाया गया। जहा इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर से नए साल पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। रामकिशोर शर्मा मेरठ के रहने वाले थे। पुलिस ने पिकअप टेंपो चालक को पकड़ लिया है।

 

यह भी पढ़े :  विकसित संकल्प यात्रा का कंथरी में हुआ कार्यक्रम  

यहां से शेयर करें