Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 एसएसपी ने सुरक्षित सफर के लिए बाइक सवारों को बांटे हेलमेट     एसएसपी ने सुरक्षित सफर के लिए बाइक सवारों को बांटे हेलमेट   

 एसएसपी ने सुरक्षित सफर के लिए बाइक सवारों को बांटे हेलमेट   

Jasrana news :  सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत पुलिस  प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत रविवार को बाइक सवारों को हेलमेट पहनाया गया । जसराना थाना के वाहर दोपहिया वाहन चालकों को  हेलमेट वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एसएसपी ने आम लोगों को यातायात नियमों को बताते हुए सड़क सुरक्षा के उपाय बताए। पुलिस कप्तान द्वारा 100 दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। सफर के दौरान उन्हें हमेशा इसे पहनने को कहा ।
          पिछले पंद्रह दिनों से पुलिस प्रशासन ने सड़क सुरक्षा अभियान चला रखा है। इसी क्रम में अंतिम दिन वाहन चालकों व आम जनता को जागरूक करने के लिए रविवार को एसएसपी आशीष तिवारी, सीओ राकेश वशिष्ठ, एसएचओ विनय मिश्रा, एसएसआई जेसी शर्मा ने सामूहिक रूप से जागरूकता अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए थाना गेट के सामने सड़क सम्बन्धी यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट वितरण किये। एसएसपी आशीष तिवारी ने वाहन चालकों से कहा कि वे अपने वाहनों को निर्धारित गति से चलाएं। जिससे वे सुरक्षित रहें और दूसरे भी सुरक्षित रहें । उन्होंने गाड़ी चालकों से निर्धारित सवारियां ही गाड़ी में बैठाने को कहा और दो पहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट गाड़ी न चलाने को प्रेरित किया और उन्हें एक एक गुलाब का फूल भी दिया।
यहां से शेयर करें