Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: नए साल के जश्न में हुड़दंग ना हो पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद संभाली कमान, पुलिस का प्लान साल के पहले दिन रहा कामयाब Noida News: नए साल के जश्न में हुड़दंग ना हो पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद संभाली कमान, पुलिस का प्लान साल के पहले दिन रहा कामयाब

Noida News: नए साल के जश्न में हुड़दंग ना हो पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद संभाली कमान, पुलिस का प्लान साल के पहले दिन रहा कामयाब

Noida News:  नए साल के जश्न में लोग हुड़दंग न करें इसको लेकर पुलिस ने सतर्कता बरती। सेक्टर 18, डीएलएफ मॉल, सेक्टर 38 ए स्थित गलेरिया मॉल और जीआईपी के साथ-साथ उन सभी स्थानों पर पुलिस ने पैनी नजर रखी जहां भी हुड़दंग होने की आशंका थी। गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी। अलग-अलग क्षेत्र में जहां डीसीपी और एसीपी गश्त कर रहे थे। वहीं सभी संवेदनशील स्थान पर खुद कमिश्नर पहुंच गई। गलेरिया मॉल और सेक्टर 18 में विभिन्न स्थान पर उन्होंने जाकर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया और संबंधित डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : पुलिस विभाग में शोकः पिकअप टेंपो ने पुलिस की जीप को टक्कर मारी, दरोगा की मौत

 

यही कारण रहा की किसी भी तरह की अनहोनी घटना भी सामने नहीं आ पाई। पुलिस का नए साल के पहले दिन सुरक्षा का प्लान पूरी तरह सफल रहा। आमतौर पर नए साल के जश्न में युवा इस कदर डूब जाते हैं कि उन्हें होश नहीं रहता। शराब के नशे में एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। मगर पुलिस का डर सभी में साफ नजर आया। सभी ने जमकर नए साल का स्वागत किया और अपने-अपने घर लौटते चले गए।

यहां से शेयर करें