Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: फायर विभाग इस तरह आग की घटनाओं पर पाएगा काबू – जय हिन्द जनाब Noida News: फायर विभाग इस तरह आग की घटनाओं पर पाएगा काबू – जय हिन्द जनाब

Noida News: फायर विभाग इस तरह आग की घटनाओं पर पाएगा काबू

Noida News: लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जनजीवन पर असर तो पड़ ही रहा है। साथ ही आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। नोएडा औद्योगिक नगरी है यहाँ आये दिन किसी न किसी फैक्टरी या फिर मकान में आग लगने का मामला सामने आ रहा है। इसे देखते हुए फायर विभाग की ओर से आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अभियान चलाया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार चैबे की अध्यक्षता में गांव अट्टा सेक्टर 27 की अट्टा मार्केट में अग्निसुरक्षा के लिए जनजागरूक अभियान चलाया गया। जिसमे वहां उपस्थित व्यापारीगण एवं मार्केट में कार्य कर रहे लोगो को आग से सुरक्षा के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़े : Road Accident: वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकराई, सात की मौत; 20 घायल

अग्निसुरक्षा की रोकथाम के उपायों के बारे में बताया गया तथा आग लगने पर क्या करें व क्या ना करें इस संबंध में भी जानकारी दी गई। सीएफओ गौतमबुद्धनगर द्वारा सभी को सुझाव दिया गया कि बिजली के तार खुले न छोड़े जाए, सभी अपनी दुकानों में फायर एक्सटिंग्विशर रखे व उनके संचालन के बारे में पूर्ण जानकारी करें। सभी सुझाव देते हुए आश्वासित किया की फायर सर्विस की तरफ से आपको पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह की फायर ड्रिल एवं अग्निसुरक्षा अभियान आगे भी चलाए जाते रहेंगे।

यहां से शेयर करें