Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Road Accident: वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकराई Road Accident: वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकराई

Road Accident: वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकराई, सात की मौत; 20 घायल

Road Accident:

Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दर्शन के लिए वैष्णो देवी जा रहा पूरा परिवार ही हादसे के चपेट में आ गया। हरियाणा के अंबाला में जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रैवलर बस ट्राले से जा टकराई। इस एक्सीडेंट की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अंबाला के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident:

पूरा परिवार माता के दर्शन के लिए बुलंदशहर से वैष्णो देवी के लिए ट्रैवलर बस से निकला था। लेकिन अंबारा में रात 2 बजे के करीब बस अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर खड़ी एक ट्राले से भीड़ गया। बस और ट्राले की इस जोरदार भीड़त ने जहां 7 लोगों की जान ले ली वहीं 20 से अधिक लोग घायल भी हो गए।

हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रैवलर का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घायल हाईवे पर ही इधर-उधर गिर गए। जबकि कुछ घायल ट्रैवलर में ही फंसे थे। चीख पुकार सुनने के बाद राहगीरों ने घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए छावनी नागरिक अस्पताल व आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मोहड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर जानकारी देते हुए घायल धीरज ने बताया कि वह 23 मई की शाम को वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। जैसे ही वह मोहड़ा के पास पहुंचे तो अचानक ट्राले के आगे कोई वाहन आ गया था। जैसे ही ट्राले ने ब्रेक लगाई तो उनकी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई।
विज्ञापन

छह माह की बच्ची समेत पति-पत्नी ने तोड़ा दम
सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52) की मौत, यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के मनोज(42) और गुड्डी, यूपी के हसनपुर के बुजुर्ग महेर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर(46), दीप्ति (छह माह) की मौत हो गई है। अभी कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह हुए घायल
हादसे में घायलों की पहचान बुलंदशहर निवासी 50 वर्षीय राजिंद्र, 37 वर्षीय कविता, 15 वर्षीय वंश, 20 वर्षीय सुमित, सोनीपत के जखोली निवासी 40 सरोज, दिल्ली के मगुलपुरी निवासी 15 वर्षीय नवीन, 50 वर्षीय लालता प्रसाद, मुगलपुरी निवासी 42 वर्षीय अनुराधा, बुलंदशहर के टकोर निवासी 23 वर्षीय शिवानी, बेटा 4 वर्षीय आदर्श, यूपी में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज घायल के रूप में हुई।

Road Accident:

यहां से शेयर करें