Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Samajwadi Party Noida : पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा: राकेश Samajwadi Party Noida : पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा: राकेश

Samajwadi Party Noida : मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा : राकेश यादव

Samajwadi Party Noida :  समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की एक बैठक सपा के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश सचिव राकेश यादव के नेतृत्व में सेक्टर- 70 स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटियों के गठन पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

Samajwadi Party Noida :

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि हर बूथ की समीक्षा की जाएगी और ऐसे कार्यकर्ताओं को बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जो सक्रिय और समर्पित होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। मेरा उद्देश्य संगठन से तालमेल बनाकर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उन्हें सक्रिय करना और युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। पुराने नेताओं के अनुभव एवं युवाओं के जोश से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा का उत्तरप्रदेश से सफाया कर देगी।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा फेस टू के चारों ओर पर प्रवेश द्वार पर बनेंगे ट्रकर्स

इस अवसर पर महासचिव विकास यादव, भरत प्रधान, महेंद्र यादव, राघवेन्द्र दुबे, दिनेश प्रधान, सुंदर यादव, विनोद यादव, सोनिया यादव, सतपाल यादव, टीटू यादव, नादिर शाह, सुभाष भाटी, गौरव सिंघल, मोहसिन सैफी, गौरव चचरा, पुष्पेंद्र यादव, मुकेश यादव, कालू यादव, नेहा पांडे, मोहित यादव, विपिन अग्रवाल , अमित भाटी, सतवीर यादव सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

Mumbai: RBI ने PNB और फेडरल बैंक पर लगाया जुर्माना

Samajwadi Party Noida :

यहां से शेयर करें