Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Chhattisgarh Assembly Election: पीएम मोदी ने साधा छत्तीसगढ़ के सीएम पर निशाना, कहा महादेव का नाम भी नही छोड़ा Chhattisgarh Assembly Election: पीएम मोदी ने साधा छत्तीसगढ़ के सीएम पर निशाना, कहा महादेव का नाम भी नही छोड़ा

Chhattisgarh Assembly Election: पीएम मोदी ने साधा छत्तीसगढ़ के सीएम पर निशाना, कहा महादेव का नाम भी नही छोड़ा

Chhattisgarh Assembly Election:छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। प्रचार अब अंतिम दौर में चल रहा है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार में लगे हैं। आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग पहुंचे। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वार हुए कहा कि दो दिन पहले बहुत बड़ी रेड पड़ी है। कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2000 करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला, पांच हजार करोड़ रुपये का चावल घोटाला, 1,300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला, 700 करोड़ रुपये का डीएमएफ घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। मगर मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच की जाएगी, आपका पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

 

यह भी पढ़े : Samajwadi Party Noida : मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा : राकेश यादव

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका विश्वास तोड़ा है। महादेव एप घोटाला तो चर्चा में है ही, कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन्होंने छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी को तो ये कांग्रेसी दिन-रात गालियां देते हैं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं। मैं छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है।

यहां से शेयर करें