Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन

भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन

Modinagar news  : ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू नेहरा के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भोजपुर ब्लाक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में किसानों का 150 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान तथा यह चेतावनी दी गई यदि पत्ती जलाने पर कोई एफआईआर दर्ज होती है तो उस थाने का घेराव किया जाएगा। पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि जो किसान 50 वषों से अपने घर में रह रहा है उसको आबादी में किया जाए। क्योंकि इसे लेकर किसान दफ्तरों के काट रहा है। दूसरा भोजपुर ब्लाक में ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद काफी दिनों में दूसरा लगता है। जिसकी वजह से किसान की फसल सूख जाती है। भोजपुर ब्लॉक के अधिकतर गांवों में सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं उनको ठीक कराया जाए।
पंचायत में उपजिलाधिकारी, विकास खंड अधिकारी, सचिव व पुलिस के आलाव अधिकारी से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष प्रवीण मलिक, दिल्ली एनसीआर उपाध्यक्ष सतेन्द्र त्यागी, जयकुमार मलिक,टीनू चौधरी, संजीव चौधरी, चन्दं्पाल सिंह,शहर अध्यक्ष पप्पी नेहरा अरुण किसाना,सभोद कुमार, राजेन्द्र चौधरी मौजूद रहे।

Modinagar news  :

यहां से शेयर करें